February 26, 2021

सुविचार

1. हम समझते कम समझाते ज्यादा हैं इसलिए सुलझते कम उलझते ज्यादा हैं।
2. कोशिश आखरी साँस तक करनी चाहिए, मंजिल मिले या तजुर्बा चीजें दोनों ही नायाब है।
3. पैसे और समय के बीच सबसे बड़ा अंतर: आप हमेशा जानते हैं कि आपके पास कितना पैसा है, लेकिन आप कभी नहीं जानते कि आपके पास कितना समय है।
4. जी लो हर लम्हा बीत जाने से पहले क्योंकि लौटकर सिर्फ यादें आती हैं, वक़्त नहीं।
5. ईश्वर सिर्फ मिलाने का काम करता है, संबंधों मे दूरियां या नजदीकियां बढ़ाने का काम मनुष्य खुद करता है।
6. ना आप विजेता पैदा हुए थे, ना ही आप हारे हुए पैदा हुए थे, आप वह हैं जो आप खुद को बनाते हैं।
7. जीवन में याद रखने वाली दो बातें। जब आप अकेले हों तो अपने विचारों का ख्याल रखें और जब आप लोगों के साथ हों तो अपने शब्दों का ध्यान रखें।
8. जीवन के हर कदम पर हमारी सोच, हमारे बोल, हमारे कर्म ही हमारा भाग्य लिखते हैं।
9. विश्वास और चिंतन आपको हर मन चाही चीज दिला सकता  है।
10. समस्याएँ आना संकेत है की आप सही मार्ग पर चल रहे है। क्यूंकि कठिनाइयां हमें मजबूत और ताकतवर बनाती है।  
11. अगर आप वक्त की कदर करना सीख गये तो समझ लेना अपने जीवन की आधी मुश्किलों को आपने समाप्त कर लिया। 
12. क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से, स्वार्थी को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच्चाई से जीता जा सकता है।
13. किसी व्यक्ति की दरिद्रता ही उसकी अज्ञानता की पहचान है।  
14. रिश्तों में विश्वास मौजूद है तो मौन भी समझ आ जाएगा और यदि विश्वास नहीं है तो शब्दों से भी गलतफहमी हो जाएगी।
15. मुश्किलें केवल बेहतरीन लोगों के हिस्से में आती हैं क्योंकि वही लोग उसे बेहतरीन तरीके से अंजाम देने की ताकत रखते हैं।
16. वृक्ष कभी इस बात पर व्यथित नहीं होता कि उसने कितने पुष्प खो दिए वह सदैव नए फूलों के सृजन में व्यस्त रहता  है जीवन में कितना कुछ खो गया, इस पीड़ा को भूल कर, क्या नया कर सकते हैं, इसी में जीवन की सार्थकता है।
17. हम उस ज़माने में ज़िंदगी जी रहे है, जिसमे "झूठ" बोलने से नही बल्कि "सच" बोलने से रिश्ते टूटते हैं।
18. मुस्कुराने की आदत तो डालो मुश्किलों को हराना आसान हो जायेगा।
19. अहँकार की बस एक ख़राबी है, ये कभी आपको महसूस ही नहीं होने देता के आप ग़लत हैं।
20. गुस्सा अकेला आता हैं मगर हमसे सारी अच्छाई ले जाता है, सब्र भी अकेला आता हैं मगर हमें सारी अच्छाई दे जाता है !!
21. जिंदगी में शान्ति से जीने के दो ही तरीके हैं माफ़ कर दो उनको जिन्हें तुम भूल नहीं सकते भूल जाओ उनको जिन्हें तुम माफ़ नहीं कर सकते।
22. बुराई छोटी हो या बड़ी हमेशा विनाश का कारण बनती है क्योंकि नाव में छेद छोटा हो या बड़ा, नांव को डुबो ही देता है
23. तुम पानी जैसे बनो जो अपना रास्ता खुद बनाता है, पत्थर जैसे न बनो जो दूसरों का रास्ता भी रोक लेता है।
24.